Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026: राजस्थान पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट जारी, यहाँ से देखें

Published on: 06 March, 2026

राजस्थान में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के लिए ताज़ा वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य में पंचायत राज चुनाव (ग्राम पंचायत समिति एवं जिला परिषद) के लिए नई मतदाता सूची पोर्टल पर अपलोड हो चुकी है। सभी अभ्यर्थी अब घर बैठे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

✍️ लेखक - MD AYUB JANZ

📌 महत्वपूर्ण अपडेट: यदि किसी व्यक्ति का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, तो वह अपने क्षेत्र के BLO (Booth Level Officer) से संपर्क करके आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नाम तुरंत जुड़वा सकता है।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026: Overview

नीचे दी गई टेबल में राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव 2026 की वोटर लिस्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी दी गई है:

विवरण (Description) जानकारी (Details)
चुनाव का नाम Rajasthan Gram Panchayat Election 2026
विषय ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नई वोटर लिस्ट
राज्य राजस्थान
वोटर लिस्ट का प्रकार Panchayat Voter List (ग्रामीण मतदाता सूची)
जारी करने वाली संस्था राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान
वर्ष 2026
मतदाता पात्रता 18 वर्ष या उससे अधिक आयु (कट-ऑफ तिथि अनुसार)
शामिल क्षेत्र सभी ग्राम पंचायतें
वोटर लिस्ट की स्थिति नई/अपडेटेड सूची जारी
मतदाता सुधार नाम जोड़ना, हटाना, संशोधन संभव
उपयोग ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान हेतु
आधिकारिक वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in

राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 (Latest News)

राजस्थान के पंचायत राज चुनाव में वोट देने के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का नाम लिस्ट में होगा, केवल वे ही मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग द्वारा आपकी पंचायत (नई या पुरानी) के अनुसार वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।

आप जिस पंचायत के अंदर आते हैं, उस क्षेत्र या वार्ड की वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं और उसके अंदर अपना नाम देख सकते हैं।

चुनाव की प्रक्रिया

राजस्थान में प्रत्येक 5 साल के बाद पंचायत राज चुनाव होते हैं। इसके अंदर:

  • ग्राम पंचायत स्तर: पंचायत का मुखिया (सरपंच) एवं वार्ड पंचों का चुनाव जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। जबकि उपसरपंच का चुनाव चुने हुए वार्ड पंच अपने बीच में से ही करते हैं।
  • पंचायत समिति स्तर: पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान और उप प्रधान का चयन किया जाता है।
  • जिला परिषद स्तर: जिला परिषद सदस्य, जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख का चयन किया जाता है।

How to Check Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026

राजस्थान पंचायत राज चुनाव वोटर लिस्ट पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करने और अपना नाम चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर E-Roll और Electoral Roll के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  3. नाम सर्च करने के लिए: यदि आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में सर्च करना है, तो ‘ई-रोल सर्च’ (E-Roll Search) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए: यदि आपको अपने पंचायत या वार्ड की वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करनी है, तो ‘इलेक्ट्रोल रोल डाउनलोड’ (Electoral Roll Download) पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आप अपना जिला और वार्ड/पंचायत चुन सकते हैं। जानकारी भरकर Search पर क्लिक करें।
  6. अब आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और पूरी वोटर लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

नीचे दिए गए लिंक्स का उपयोग करके आप सीधे अपना नाम चेक कर सकते हैं और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

👉 Voter List Name Check (नाम चेक करें) 👉 Voter List PDF Download (सीधा पीडीएफ डाउनलोड लिंक) 👉 Official Website (आधिकारिक वेबसाइट)

🔥 TRENDING NOW